रुचिका सुखिजा को "मोस्ट ऑउटस्टैंडिंग प्रिंसिपल ऑफ द ईयर-2021" का खिताब

रुचिका सुखिजा को मोस्ट ऑउटस्टैंडिंग प्रिंसिपल ऑफ द ईयर-2021 का खिताब

yugantaradminJuly 16, 20211min3700

दिल्ली के अशोक विहार में स्थित महावीर सीनियर मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या रुचिका सुखिजा को उनके सराहनीय कार्यों, उत्कृष्ट प्रयासों, एक युवा नेतृत्वकर्त्री और उत्कृष्ट शिक्षाविद् के रूप में अविस्मरणीय कार्यों के लिए जानी मानी ऑनलाइन शिक्षा पत्रिका, मीडिया और समाचार कंपनी ‘द एक्सीलेंट’ द्वारा भारत की “मोस्ट ऑउटस्टैंडिंग प्रिंसिपल ऑफ द ईयर-2021” चुना गया है। गौरतलब है कि रुचिका सुखिजा सहस्राब्दी की एक उत्कृष्ट शिक्षाविद् हैं। उनकी दूरदृष्टि और छात्रों के लिए उनका प्यार उन्हें एक अनुकरणीय प्रधानाचार्य के रूप में एक अलग पहचान दिलाता है।

विद्यालय में बतौर लाइब्रेरियन कार्यरत रजनी शर्मा अपनी प्रधानाचार्या की बहुमुखी प्रतिभा की कायल हैं। उनका मानना है प्रधानाचार्या रुचिका सुखिजा में अद्वितीय प्रतिभा, छात्रों के विकास के लिए उनका समर्पण और उनकी प्रतिबद्धता, विनम्रता एवं करुणा उन्हें एक महान इंसान बनाती है। प्रोजेक्ट लाइट हाउस और प्रोजेक्ट कंपेनियन जो उन्होंने उन बच्चों के लिए शुरू किया है, जिन्होंने कोविड में अपने माता-पिता को खो दिया है, उनके दयालु हृदय और जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने के उनके उत्साह का परिचायक है। एक दूरदर्शी और कुशल मार्गदर्शिका एवं नेत्री के रूप में वह स्कूल प्रणाली में भी कई सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। हमें विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में हमारा विद्यालय नित्य नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा। विद्यालय में कार्यरत सभी शैक्षणिक-गैरशैक्षणिक कर्मचारी उनके पुरस्कृत होने से गौरवान्वित एवं प्रसन्नचित्त हैं।



[yikes-mailchimp form=”1″]

Facebook


Twitter


Youtube


Google-plus


Pinterest

© 2018, Vinkmag. All rights reserved